क्रिकेट विश्व कप : पाकिस्तान के 150 रन पूरे (लीड-3)
यूनिस खान ने 41 गेदों पर दो चौकों की मदद से 37 रन बनाए हैं जबकि मिस्बाह-उल-हक 31 गेंदों पर एक चौके की सहायता से 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पाकिस्तान ने अहमज शहजाद, मोहम्मद हफीज और कामरान अकमल के विकेट गंवाए हैं। पाकिस्तान ने 28 रन के कुल योग पर शहजाद के रूप में पहला विकेट गंवाया था।
शहजाद को थिसिरा परेरा ने विकेटकीपर और कप्तान कुमार संगकारा के हाथों कैच करवाया। शहजाद ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए। उनका विकेट 28 रन पर गिरा।
इसके बाद मोहम्मद हफीज और कामरान ने दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। कुल 76 के योग पर हफीज एक रन चुराने के फिराक में रन आउट हो गए। हफीज ने 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए।
कामरान का विकेट 105 रनों पर गिरा। कामरान ने 48 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाते हुए 39 रन बनाए। उनका विकेट रंगना हेराथ ने लिया। कामरान ने यूनिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। श्रीलंका ने अपने पहले मैच में कनाडा को 210 रनों से पराजित किया था जबकि पाकिस्तान ने हम्बानटोटा में केन्या को 205 रनों से हराया था।
श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने इस मैच में लसिथ मलिंगा और अजंथा मेंडिस को नहीं खिलाने का फैसला किया है जबकि पाकिस्तानी टीम तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों-शोएब अख्तर, उमर गुल और अब्दुर रहमान के साथ खेल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications