गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की बदौलत मिली जीत : शाकिब
बांग्लादेश ने शुक्रवार को आयरलैंड को 27 रनों से पराजित कर विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला भारत से हार चुका है।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने शाकिब के हवाले से लिखा है, "हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन हमारी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण बेहतरीन रही जिसकी बदौलत हमें जीत मिली। इसके अलावा दर्शकों ने भी हमारा साथ दिया। मैंने इतने दर्शक आज तक नहीं देखे थे। मुझे नहीं लगता कि जितने लोग हमारे समर्थन के लिए आए थे उतने विश्व कप में किसी और टीम के हौंसला अफजाई के लिए आए होंगे।"
बांग्लादेश का अगला मुकाबाला वेस्टइंडीज के साथ चार मार्च को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होगा।
पत्र के मुताबिक शाकिब ने कहा, "पारी ब्रेक के दौरान टीम के खिलाड़ी मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि हमें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और हम 20-30 रन के अंतर से इस मुकाबले को जीतेंगे। इसके बाद मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया और अंतत: हम जीतने में सफल रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications