राष्ट्रीय खेल : हरियाणा और पंजाब को हॉकी का स्वर्ण (लीड-1)
पंजाब ने अपने दोनों गोल मध्यांतर के बाद किए। पंजाब की टीम सेना को 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि झारखण्ड ने महाराष्ट्र को इसी अंतर से हराया था। मेजबान टीम के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी प्रबोध टिर्की और रोशन ने एक-एक गोल किए थे। प्रबोध अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
गुरुवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में महाराष्ट्र ने सेना को 3-1 से हराया था। महाराष्ट्र के लिए स्टार स्ट्राइकर तुषार खांडेकर ने दो गोल किए जबकि एक गोल दिवाकर राम की स्टिक से निकला।
सेना के लिए डिफेंडर धनंजय महाडिक ने एक गोल किया। तुषार राष्ट्रीय खेलों में पहली बार महाराष्ट्र के लिए खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम के राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के कारण तुषार ने महाराष्ट्र के लिए खेलने का फैसला किया।
महिला वर्ग में झारखण्ड की टीम मध्य प्रदेश को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि हरियाणा ने उड़ी को इसी अंतर से हराया था। हरियाणा के जसजीत कौर ने दो गोल किए थे जबकि कप्तान सुरिंदर कौर की स्टिक से एक गोल निकला था। सेमीफाइनल में झारखण्ड के लिए पुनीता ने दो और सबा ने एक गोल दागा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications