विश्व कप जीतकर इतिहास बदल सकता है इंग्लैंड : ब्रॉड
इंग्लैंड ने अब तक नौ विश्व कप में हिस्सा लिया है लेकिन उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी है। ब्रॉड इस बात को लेकर आवश्वस्त हैं कि उनकी टीम इस बार जरूर शानदार प्रदर्शन करने में सफल होगी।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने ब्रॉड के हवाले से लिखा है, "हम कई बार फाइनल में पहुंचे हैं लेकिन जीत नहीं पाए हैं। अब वह बीती बात हो चुकी है। हमारी टीम में कोच के रूप में एंडी फ्लावर जब से जुड़े हैं तब से इंग्लिश क्रिकेट के इतिहास में काफी परिवर्तन हुए हैं। हम पिछले 18 महीने से बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं और इसे आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे।"
इंग्लैंड ने विश्व कप में जीत के साथ आगाज किया है। उसने अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को छह विकेट से मात दी थी।
पत्र के मुताबिक ब्रॉड ने कहा, "पिछले वर्ष हम पहली बार आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने में कामयाब हुए थे। इसके अलावा जनवरी में हमने आस्ट्रेलियाई दौरे पर 24 वर्ष बाद पहली बार एशेज श्रृंखला जीतने में सफलता हासिल की थी। मुझे लगता है कि जो हमने हासिल किया है वह पिछली इंग्लिश टीम ने हासिल नहीं की थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications