विश्व कप में शतक लगाने को बेताब हैं थरंगा
एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अब तक नौ शतक लगा चुके 26 वर्षीय थरंगा ने वर्ष 2007 विश्व कप में तीन अर्धशतक लगाए थे और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
समाचार पत्र 'डेली न्यूज' ने थरंगा के हवाले से लिखा है, "मैं अच्छा खेल रहा हूं और मेरा लक्ष्य विश्व कप में शतक लगाना है। कनाडा के खिलाफ मैं दुर्भाग्यवश रनआउट हो गया था। आशा करता हूं कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ अच्छे खेल का प्रदर्शन करूंगा।"
थरंगा ने कनाडा के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में 19 रन बनाए थे। श्रीलंका का विश्व कप में दूसरा मुकाबला शनिवार को पाकिस्तान के साथ है।
पत्र के मुताबिक थरंगा ने कहा, "पाकिस्तानी टीम के बारे मे पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। उनके पास एक अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है। हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है लेकिन हम अपने घरेलू समर्थकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications