Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप में बांग्लादेश की पहली जीत

विश्व कप के एक संघर्षपूर्ण मैच में मेज़बान बांग्लादेश ने आयरलैंड को 27 रनों से हरा दिया है. लेकिन आयरलैंड की टीम ने बांग्लादेश को कड़ी टक्कर दी.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ़ 205 रन बनाकर आउट हो गई. लेकिन जवाब में आयरलैंड की टीम 45 ओवर में 178 रन बनाकर आउट हो गई.

आयरलैंड की शुरुआत भी काफ़ी ख़राब रही और उसके दो विकेट सिर्फ़ 36 रन पर ही गिर गए थे. पाँच विकेट गिरने के बाद जब केविन ओ ब्रायन और आंद्रे बोथा पिच पर थे, तो ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड की टीम लक्ष्य हासिल कर सकती है.

लेकिन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद आयरलैंड की टीम मुश्किल में आ गई. शैफ़ुल इस्लाम ने अपने अंतिम स्पेल में ख़तरनाक गेंदबाज़ी की. उन्होंने कुल चार विकेट लिए.

केविन ओ ब्रायन ने 37 और नील ओ ब्रायन ने 38 रनों की पारी खेली. बोथा ने 22 रन बनाए.

इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने 205 रन बनाए. एक समय अच्छे स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही बांग्लादेश की टीम का मध्यक्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया.

पहले विकेट की साझेदारी तमीम इक़बाल और इमरुल क़ैस ने 53 रन बनाए. लेकिन पहला विकेट गिरते ही बांग्लादेश की टीम दबाव में आ गई.

उसके विकेट नियमित रूप से गिरते रहे. तमीम इक़बाल ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. बीच में मुशफ़िकुर रहीम ने 36 और रक़ीबुल हसन ने 38 रन बनाए. जबकि नईम इस्लाम ने 29 रनों की पारी खेली.

बांग्लादेश की पूरी टीम 49.2 ओवर में 205 रन बनाकर आउट हो गई. आयरलैंड की ओर से आंद्रे बोथा ने तीन विकेट लिए. जॉन्स्टन और डॉकरेल ने दो-दो विकेट लिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+