Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेट विश्व कप : रिकॉर्डो के आइने में तेंदुलकर

इसके साथ ही तेंदुलकर आईसीसी विश्व कप में पांच शतक लगाने और 200 चौके पूरा करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के नाम चार-चार शतक दर्ज हैं। विश्व कप में तेंदुलकर के नाम 13 अर्धशतक हैं।

तेंदुलकर के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब 98 शतक हो गए हैं और वह शतकों के शतक से महज दो शतक पीछे हैं। तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 120 रन बनाए।

विश्व कप में तेंदुलकर अब 2,000 रन पूरा करना चाहेंगे। तेंदुलकर ने अब तक 58.90 की औसत से 1944 रन बनाए हैं।

तेंदुलकर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में अब तक 1943 चौके लगाए हैं।

विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ व्यक्तिगत उच्च स्कोर बनाने के मामले में तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने 23 जून, 1979 को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान में नाबाद 138 रन बनाए थे।

आईसीसी विश्व कप में पांच शतक लगाने और 200 चौके पूरा करने वाले तेंदुलकर दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क वॉ, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के नाम चार-चार शतक दर्ज हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+