आस्ट्रेलियन ओपन : क्लीस्टर्स, बेनेसावा तीसरे दौर में
दूसरे दौर में 27 वर्षीय क्लिसटर्स ने स्पेन की कार्ला सुआरोज नवारो को महज एक घंटे व दो मिनटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया। दो साल पहले नवारो ने वीनस विलियम्स को मेलबर्न में पराजित कर सभी को चौंका दिया था।
विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के मारिन सिलिक भी दूसरे दौर का मुकाबला जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। वर्ष 2010 के आस्ट्रेलियन ओपन में सेमीफाइनल तक का सफर करने वाले सिलिक ने दूसरे दौर में विश्व के नम्बर 59 खिलाड़ी कोलम्बिया के सेंटियागो गिराल्डो को पराजित किया। उन्होंने गिराल्डो को 6-3, 7-6, 6-1 से पराजित किया।
रूस की ग्लैमरस खिलाड़ी मारिया किरिलेंको को इस प्रतियोगिता के दूसरे ही दौर में बाहर होना पड़ा। चेक गणराज्य की इवेता बेनेसोवा ने उन्हें दूसरे दौर के मुकाबले में पराजित कर बाहर का रास्ता दिखाया। विश्व की 60वीं वरीयता प्राप्त बेनेसोवा ने उन्हें 6-3, 6-1 से पराजित किया।
एक अन्य मुकाबले में इटली की फ्लाविया पेनेट्टा ने स्पेन की लॉर्डेस डोमिनगेज लिनो को पराजित कर तीसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व की 22वीं वरीयता प्राप्त पेनेट्टा ने विश्व की 84वीं वरीयता प्राप्त लिनो को 6-2, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications