For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर शोएब मलिक ने शेयर की दिल को छूने वाली तस्वीरें

सानिया मिर्जा इस समय अपने पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठा रही हैं। हाल ही में वे एक बहुत प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। बेटे इजहान के जन्म के बाद से उनको दुनिया भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

नई दिल्ली। सानिया मिर्जा इस समय अपने पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठा रही हैं। हाल ही में वे एक बहुत प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। बेटे इजहान के जन्म के बाद से उनको दुनिया भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इन खुशियों के पलों के बीच सानिया के लिए एक और खुशी का मौका आया। ये मौका था सानिया के जन्मदिन का। गुरूवार को सानिया का जन्मदिन था जो उनके पति शोएब मलिक ने बहुत धूमधाम से मनाया।

इन पलों को शोएब मलिक ने कैमरे में सहेजते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। सानिया के 32 वे जन्मदिन के मौके पर शोएब ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे जान।"

View this post on Instagram

Happy birthday jaan ❤️

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik) on

इसके बाद ट्विटर पर एक मैसेज शेयर करते हुए कहा, " मेरा बेटा 16 दिन का हो गया है और मेरी पत्नी 16 साल की जवान हो गई हैं और साथ में मेरी सास भी हैं।" इस पोस्ट को अपलोड के पहले घंटे में ही 6 हजार से ज्यादा लाइक मिले।

इस मौके पर सानिया मिर्जा ने भी ट्विटर पर एक फोटो अपलोड करते हुए सभी को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया।

सानिया ने लिखा, " मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। अपने प्रियजनों के साथ मैंने बहुत शानदार दिन बिताया और आप सबकी शुभकामनाओं ने उसको और भी शानदार बना दिया....सभी का धन्यवाद, आप सभी को प्यार। फिर मिलते हैं।"

बता दें कि मिर्जा की शोएब से शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी और अभी पिछले दिनों 10 अक्टूबर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान सानिया से मिलने बॉलीवुड हस्तियों का आना जाना भी लगा हुआ है।

Story first published: Friday, November 16, 2018, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+