फेरर ने पुरुषों के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को नडाल को 6-2, 6-3 से हराकर उनका लगातार चार ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।
नडाल बेशक मैदान में हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते नजर आए लेकिन उन्होंने किसी भी गम्भीर चोट से इंकार कर दिया।
नडाल ने कहा, "आज का दिन मेरे लिए अच्छा नहीं था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन मैं नहीं कर सका।"
नडाल ने कहा, "मैंने दिग्गज खिलाड़ी के साथ मैच खेला। फेरर दिग्गज प्रतिद्वंद्वी है। आज मैं जैसा प्रदर्शन करना चाहता था वैसा कर नहीं सका। उसने बहुत बढ़िया खेल दिखाया। मैं उसे हरा नहीं पाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।