सिमोना हालेप ने सेरेना विलियम्स को हराकर पहली बार जीता विंबलडन खिताब

नई दिल्ली। विंबलडन 2019 विमेंस सिंगल्स फाइनल में रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। शनिवार को हुए महिला एकल फाइनल में सिमोना ने सेरेना को 6-2, 6-2 से हराकर इस खिताब पर कब्जा किया। 27 साल की सिमोना ने इसके पहले साल 2018 में फ्रैंच ओपन जीता था।

37 बरस की हो चुकीं सेरेना को 12 महीने के अंदर तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फ़ाइनल में हार झेलनी पड़ी है। सेरेना इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट की बराबरी करने से चूक गईं। सेरेना के नाम 23 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। लेकिन सिमोना ने सेरेना के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया।

ऑल इंग्लैंड के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली रोमानियाई खिलाड़ी हालेप खिताब का इस बार मुकाबला सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स से था। सिमोना ने सेरेना विलियम्स को महज 55 मिनट में 6-2, 6-2 से मात दे दी। सिमोना पहले ही गेम से सेरेना पर हावी दिखी। उन्होंने पहले सेट में 4-0 की बढ़त लेकर सेरेना को शुरुआत में दवाब में ला दिया। वो खेल के शुरुआत से ही आक्रामक थीं। उन्होंने लंबी रैलियों के जरिए सेरेना को गलतियां करने पर मजबूर कर दिया।

Story first published: Saturday, July 13, 2019, 20:07 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+