For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रोमानिया की सिमोना हालेप ने फ्रेंच ओपन के खिताब पर किया कब्जा


नई दिल्ली। फ्रेंच ओपन 2018 के फाइनल मुकाबले में स्टार खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने अमेरिका की स्लोन स्टीफंस को करारी शिकस्त देकर फ्रेंच ओपन का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस बेहद दिलचस्प मुकाबले के पहले सेट में सिमोना को हार का सामना करना पड़ा लेकिन बाद के दो सेटों में सिमोना ने स्टीफंस को आसानी से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया। गौरतलब हो की 26 वर्षीय सिमोना ने अपने करियर में पहली बार कोई ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

यादगार रहा है सफरः रोमानिय की स्टार खिलाड़ी सिमोना तीसरी बार फ्रेंच ओपन के फइनल में पहुंची थी लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं उनकी विरोधी स्टीफंस पहली बार इस खिताब के फाइनल में अपनी जगह बना सकी थीं। इस मुकाबले से पहले सिमोना ने इस सीरीज की सबसे खास खिलाड़ी मानी जा रहीं मुगुरुजा को करारी शिकस्त दी थी। वहीं अगर स्टीफंस के बात करें तो उन्हें भी इस फाइनल मुकाबले में बहुत मजबूत माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने पिछले वर्ष यूएस ओपन का खिताब जीता था और इस जीत के बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Story first published: Sunday, June 10, 2018, 8:56 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+