राजस्थान रॉयल्स टीम के सीईओ नियुक्त किए गए सीन मौरिस
41 वर्षीय मौरिस को भारत के बाहर रहकर राजस्थान रॉयल्स टीम के विकास के कार्यो पर ध्यान लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान रॉयल्स टीम के अध्यक्ष मनोज बडाले ने कहा, "हम सीन को टीम प्रबंधन के साथ जोड़कर खुशी महसूस कर रहे हैं। उनके माध्यम से आईपीएल में फन और उत्साह का मिश्रण होगा। उनका अंतर्राष्ट्रीय अनुभव तथा संबंध दुनिया भर में राजस्थान रॉयल्स टीम को एक ब्रांड के तौर पर स्थापित करने में मददगार होगा।"
राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान शेन वार्न ने कहा कि वह मौरिस की नियुक्ति से उत्साहित हैं। बकौल वार्न, "मैं खुश हूं कि मौरिस राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़े हैं। वह दुनिया भर में हमारी टीम का प्रचार करेंगे। इससे हमें एक मजबूत टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।"
मौरिस ने कहा कि वह राजस्थान रॉयल्स जैसी सफल टीम का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होंने कहा, "राजस्थान रॉयल्स की सफलता की कहानी रोचक है। मैं इस विकासशील टीम के साथ जुड़कर खुश हूं। मैं इस टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जमीन तैयार करने की कोशिश करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications