चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स ने समरसेट को को हराया (लीड-6)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए समरसेट ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे जबकि न्यू साउथ वेल्स ने 11.5 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
न्यू साउथ वेल्स की सलामी जोड़ी ने 4.4 ओवर में ही 56 रन जोड़कर अपनी टीम की जीत लगभग पक्की कर दी थी। इसमें डेविड वार्नर ने 40 रनों का योगदान दिया। वार्नर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए।
इसके बाद सलामी बल्लेबाज फिल ह्यूज 18 रन बनाकर आउट हुए। डेनियल स्मिथ ने भी 20 रनों का योगदान दिया लेकिन मोएसिस हेनरिक्स (8) ने निराश किया। कैटिच आठ और स्टीवन स्मिथ ने पांच रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए न्यू साउथ वेल्स टीम ने स्टुअर्ट क्लार्क की अगुआई में शानदार गेंदबाजी करते हुए समरसेट को निर्धारित 20 ओवरों में 111 रनों पर सीमित कर दिया। इस दौरान समरसेट ने सात विकेट गंवाए।
समरसेट की ओर से जेंडर डी ब्रूएन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। इसके अलावा क्रेग कीव्सिटर ने 13 और ओमारी बैंक्स ने 12 रनों का योगदान दिया। ब्रूएन ने 32 गेंदों पर दो चौके लगाए।
एक समय समरसेट की टीम ने अपने सात विकेट मात्र 85 रनों पर गंवा दिए थे लेकिन वेस डर्सटन (नाबाद ) और जोस बटलर (10) ने आठवें विकेट के लिए 26 रन जोड़कर अपनी टीम को संतोषजनक स्थिति में पहुंचा दिया।
इसके अलावा कप्तान जस्टिन लेंगर (5), अरुल सुपैया (8), जेम्स हिल्ड्रिथ (6) और पीटर ट्रेगो (3) ने निराश किया। न्यू साउथ वेल्स की ओर से क्लार्क ने तीन विकेट झटके जबकि ब्रेट ली, नेथन हॉरिट्ज और मोएसिस हेनरिक्स के खाते में एक-एक सफलता आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications