सायना फ्रेंच सुपर सीरीज के दूसरे दौर में, गुट्टा भी जीतीं
भारतीय बैडमिंटन संघ से मिली जानकारी के मुताबिक सायना ने बुधवार को खेले गए रोमांच के भरपूर पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी जूलियन शेहेंक को पराजित किया। आठवीं वरीय खिलाड़ी सायना ने यह मैच 21-18, 19-21, 21-13 से जीता।
भारत की दिग्गज खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने पहले दौर में दोहरी सफलता हासिल की है। वह मिश्रित युगल और महिलाओं के युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
गुट्टा ने मिश्रित युगल मुकाबले में अपने जोड़ीदार वी. दीजू के साथ खेलते हुए फ्रांस के बेप्टाइस क्रेमे और लाउरा चोइनेट की जोड़ी को 21-19, 21-15 से हराया। गुट्टा और दीजू ने यह मैच 29 मिनट में जीता।
युगल मुकाबलों में 26 वर्षीय गुट्टा ने अपनी जोड़ीदार अश्वनी पोनप्पा के साथ खेलते हुए डेनमार्क की क्रूज और मेइ क्रिस्टेंसन की जोड़ी को 21-17, 21-18 के अंतर से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications