नागपुर में ट्वेंटी-20 मुकाबले में भिड़ेंगी भारत और श्रीलंका की टीमें
स्वरूप से लिहाज से ट्वेंटी-20 क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट से बिल्कुल भिन्न है और यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी टेस्ट मैचों की धीमी रफ्तार से निकलकर फटाफट क्रिकेट के साथ जल्दी ही तारतम्य बनाने का प्रयास करेंगे।
टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं ले सके सनथ जयसूर्या, लसिथ मलिंगा, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे ट्वेंटी-20 के धुरंधर एक बार फिर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। ऐसे में विदर्भ क्रिकेट मैदान पर रनों के अंबार के साथ-साथ स्वस्थ मनोरंजन की गारंटी देखी जा रही है।
श्रीलंका विश्व कप का मौजूदा उपविजेता है जबकि भारत एक बार विश्व चैम्पियनशिप जीती है। दोनों टीमों के कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के दो संस्करणों के दौरान एक साथ खेल चुके हैं। ऐसे में रणनीति के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए एक चुनौती की तरह होगा।
भारतीय टीम जहां मुख्य रूप से वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धौनी, रैना, रोहित और यूसुफ पठान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है वहीं श्रीलंका को जयसूर्या, कप्तान कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, एंजेलो मैथ्यूज और तिलकरत्ने दिलशान से चमकदार प्रदर्शन की आस होगी।
दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला को जीतकर श्रीलंकाई टीम जहां टेस्ट मैचों में मिली हार के गम को कम करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम इन दो मैचों को जीतकर आने होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कमर कसना चाहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications