आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक मैच रेफरी ने मिल्स को मैदान के भीतर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अत्यधिक अपील करने और अंपायर के निर्णय का सम्मान नहीं करने का दोषी पाया है। इसके लिए मिल्स को मैच फीस का 20 फीसदी हिस्सा बतौर जुर्माना भरना पड़ा है।
आईसीसी के मुताबिक रोमांचक मोड़ पर पहुंचे मैच के दौरान मिल्स ने पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद आमेर पर फब्तियां कसी थीं और अपनी गेंदबाजी के दौरान कई बार अनावश्यक रूप से अपील की थी। साथ ही उन्होंने अंपयार के फैसले का भी अपमान किया है।
आईसीसी ने कहा कि मिल्स पर अत्यधिक अपील करने के लिए मैच फीस का 10 फीसदी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। मिल्स विश्व के सर्वोच्च वरीय एकदिवसीय गेंदबाज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।