वोजनियास्की पहले स्थान पर बरकरार
शनिवार को आस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब जीतने वाली बेल्जियम की खिलाड़ी किम क्लाइस्टर्स ने एक स्थान का छलांग लगाते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं जबकि रूसी खिलाड़ी वेरा ज्वोनारेवा एक स्थान गिरकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
फ्रेंच ओपन चैम्पियन फ्रांसेस्का शियावोन करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। शियावोन पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थीं।
आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी सामांथा स्टोसुर पांचवें स्थान पर हैं। स्टोसुर को आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में हारकर बाहर होना पड़ा था।
आस्ट्रेलियन ओपन में चोट के कारण मुकाबले को बीच में ही छोड़कर बाहर होने वाली अमेरिका की वीनस विलियम्स छठें स्थान पर हैं जबकि उप विजेता रहीं चीन की ली ना सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
सर्बिया की जेलेना जांकोविक आठवें स्थान पर हैं जबकि बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका नौंवे और पोलैंड की अगनेस्का रदवांस्का दसवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications