बांगा बीट्स पर मु्म्बई मास्टर्स की रोमांचक जीत
नई दिल्ली| मुम्बई मास्टर्स टीम ने रोमांचक भिड़ंत के बाद गुरुवार को सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेले गए इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) के अपने पहले मुकाबले में बांगा बीट्स को 3-2 से हरा दिया। पांच मैचों में से मास्टर्स ने मिश्रित युगल, दोनों पुरुष एकल मैच जीते जबकि बांगा बीट्स को पुरुष युगल और महिला एकल में जीत मिली। मास्टर्स ने जीत के साथ शुरुआत की थी लेकिन बांगा बीट्स ने महिला एकल मैच जीतते हुए बराबरी कर ली। इसके बाद बांगा बीट्स ने महिला युगल मैच में जीत के साथ 2-1 की बढ़त हासिल लेकिन मार्क ज्वीबलर ने अपने जुझारू खेल की बदौलत दूसरा पुरुष एकल मैच जीतकर मास्टर्स को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद मुकाबले का फैसला निर्णायक मिश्रित युगल मैच के जरिए होना था, जिसमें मास्टर्स के ब्लादिमीर इवानोव और एन. सिकी रेड्डी ने बांगा बीट्स के अपर्णा बालन और अक्षय देवाल्कर की जोड़ी को 21-18, 21-19 से हरा दिया। यह मैच 36 मिनट चला। मास्टर्स को जीत दिलाने में इवानोव और ज्वीबलन का अहम हाथ है। ज्वीबलर ने जहां पहले एकल मैच में बांगा बीट्स के आयकन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को हराया वहीं ज्वीबलर ने दूसरा पुरुष एकल मैच जीतकर बांगा बीट्स को अजेय बढ़त हासिल करने से रोका।
अपने पुरुष युगल जोड़ीदारों-अक्षय देवाल्कर और कार्सटन मोंगेनसन की बदौलत बांगा बीट्स ने एक समय 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन ज्वीबलर ने हू युन को 17-21, 21-17, 11-6 से हराकर मुकाबले को अंतिम दौर तक खींच लिया। मोंगेनसन और देवाल्कर ने मास्टर्स टीम के प्रनय चोपड़ा और मनु अत्री को 21-13, 21-12 से हराया था। यह मैच 30 मिनट चला था। इसके बाद लगा कि युन आसान जीत के साथ बांगा बीट्स को अजेय बढ़त दिला देंगे लेकिन ज्वीबलर ने उनकी टीम को निराश कर दिया।
बांगा बीट्स को बढ़त दिलाने में महिला एकल खिलाड़ी यिंग ताई जू का ब़ड़ा योगदान रहा था क्योंकि पहले एकल मैच में आयकन खिलाड़ी पी कश्यप की हार के बाद यिंग ने टिने बायून के खिलाफ शानदार जीत के साथ 1-1 की बराबरी कराई थी। यिंग ताई ने यह मैच 21-17, 21-18 से जीता। यह मुकाबला 34 मिनट चला। कश्यप को मास्टर्स टीम के ब्लादिमीर इवानोव ने पहले पुरुष एकल मैच में 21-18, 21-18 से हराया। यह मैच 40 मिनट चला।
दिन के पहले मुकाबले में हैदराबाद हॉटशॉटस ने अवध वॉरियर्स को 3-2 से हराया। उससे पहले बुधवार को पुणे पिस्टंस ने दिल्ली स्मैशर्स को इसी अंतर से हराया था। पिस्टंस और हॉटशॉटस को बोनस सहित चार अंक मिले जबकि स्मैशर्स और वॉरियर्स को दो-दो अंकों से ही संतोष करना पड़ा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
