चैम्पियंस लीग: कोबराज ने विक्टोरिया को 8 विकेट से हराया
कोबराज ने 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवरों में दो विकेट खोकर 129 रन बना लिए। कोबराज की ओर से हेनरी डेविड्स ने 54 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं।
इससे पहले विक्टोरिया ने निर्धारित 17 ओवरों में पांच विकेट पर 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने 29 और कैमरून व्हाइट ने 24 रन बनाए। कोबराज की ओर से मोंडे जोंडेकी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट चटकाए। डेविड्स को मैन ऑफ मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications