रोहित और कार्तिक को अपने साथ जोड़ना चाहती है न्यू साउथ वेल्स टीम
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स प्रबंधन ने रोहित और कार्तिक के अलावा वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी केविन पोलार्ड में भी रुचि दिखाई है। पोलार्ड चैम्पियंस लीग में खेल रही त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम के सदस्य हैं।
क्लब ने कहा है कि रोहित और कार्तिक ट्वेंटी-20 के माहिर खिलाड़ी बन चुके हैं जबकि पोलार्ड ने चैम्पियंस लीग में अपने प्रदर्शन के दम पर उसे प्रभावित किया है। क्लब ने चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पांच लाख डॉलर का पुरस्कार जीत लिया है। अब उसकी निगाह खिताब जीतकर 25 लाख डॉलर हासिल करने पर है।
पोलार्ड ने न्यू साउथ वेल्स के साथ खेले गए चैम्पियंस लीग मुकाबले में 18 गेंदों पर 54 रनों की बेशकीमती पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम पर त्रिनिदाद ने न्यू साउथ वेल्स को हराया था। पोलार्ड ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए थे। पोलार्ड ने 16 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे, जो चैम्पियंस लीग का सबसे तेज अर्धशतक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications