भारत के सोमदेव ने मोया को हराया
स्पेन के कार्लोस मोया पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रह चुके हैं. चेन्नई ओपन में दूसरे दौर के मैच में सोमदेव ने मोया को 4-6, 7-5, 6-4 से मात दी.
23 वर्षीय सोमदेव इनदिनों अमरीका में रहते हैं. दो घंटे और 14 मिनट तक चले मैच में उन्होंने मोया को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया.
छठी वरियता प्राप्त मोया ने पहला सेट तो आसानी से 6-4 से जीत लिया लेकिन दूसरे सेट में सोमदेव ने बाज़ी मारी. इसके बाद तीसरा सेट भी 6-4 से जीतते हुए सोमदेव ने मैच अपने नाम कर लिया.
मैच के बाद सोमदेव ने कहा, "केवल मोया को हराकर मैं सुतंष्ट नहीं हूँ. मैं ऐसे लोगों में शामिल नहीं होना चाहता जो अपना काम करके संतुष्ट हो जाते हैं. पर मैं अति आत्म विश्वास से भरा हुआ भी नज़र नहीं आना चाहता. शायद अब मेरा मुकाबला कार्लोविच से होगा. मुझे उन्हें हराने की तरकीब निकालनी होगी."
मैच में टर्निंग प्वाइंट के बारे में सोमदेव ने कहा, "तीसरे सेट की दूसरी गेम में मैं 0-40 से पीछे था. वहाँ मैने अच्छा खेला, मैने मोया को कुछ ग़लतियाँ करने पर मजबूर किया."
विश्व रैंकिंग में सोमदेव की रैंकिंग 202 है. सोमदेव ने अपने जीवन के शुरुआती वर्ष चेन्नई में ही गुज़ारे हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
