Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो 2016 ओलंपिक : 7 अगस्त 2016 को होने वाले भारतीय एथलीटों के मुकाबलों के समय का पूरा विवरण

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली। ओलंपिक के पहले दिन महिला रैंकिंग राउंड में तीनों इंडियन प्लेयर्स की निराशाजनक शुरुआत के बाद तीसरे दिन पदक जीतने की कोशिश को और भी पुख्ता करने के मकसद से उतरेंगी। भारतीय​ खिलाड़ियों के लिए पदक के लिहाज से शूटिंग सबसे ज्यादा पक्का पक्ष माना जा रहा है और आज उनके कई मुकाबले होने हैं। महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पंजाब की हीना सिधू और ट्रैप शूटर के क्वॉलिफिकेशन राउंड में कायनन चेनाई और मानवजीत सिंह संधू भाग लेंगे। रियो ओलंपिक 2016: हवा में स्टंट के दौरान बिगड़ा बैलेंस, बुरी तरह टूटा फ्रेंच जिमनास्ट का पैर, Video

इसके अलावा आज भारतीय महिला हॉकी टीम जापान के खिलाफ आजमाइश करेगी। उम्मीद है कि वह भारतीय पुरुष हॉकी टीम से प्रेरणा लेगी। कुल मिलाकर आज का दिन भारत के लिए बहुत ही अहम और रोचक बीतने वाला है। आज होने वाले भारतीय एथलीटों के मुकाबलों और उनके टीवी पर प्रसारण के समय की पूरी जानकारी यहां है :

सात अगस्त - पांच बजकर 30 मिनट पर शूटिंग का मुकाबला है। इसमें महिला 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालीफ़ायर्स राउंड में हिना सिद्धू चुनौती पेश करेंगी।

सात अगस्त - शाम 6 बजे होने वाले शूटिंग के मुकाबले में पुरुष ट्रैप क्वालीफ़ायर्स राउंड में भारत के कायनन चेनाई, मानवजीत सिंह संधू चुनौती पेश करेंगे।

सात अगस्त - महिला अनइवन बार्स, बीम, वॉल्ट, फ्लोर एक्सरसाइज, व्यक्तिगत सभी राउंड (क्वालिफिकेशन 1) में 6 बजकर 15 मिनट पर दीपा कर्माकर चुनौती पेश करेंगी।

सात अगस्त - तीरंदाजी में शाम 6 बजकर 45 मिनट पर लक्ष्मीरानी माझी, बोमबायला देवी, दीपिका कुमारी भारत की ओर से खेलेंगी

सात अगस्त - 7 बजकर 30 मिनट से महिला ग्रुप बी (भारत v जापान) हॉकी मैच शुरू होगा।

सात अगस्त - 7:30 पर ही शूटिंग का 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल महिलाओं का मुकाबला होना है।

सात अगस्त - 10:30 या 10:55 पर आर्चरी का महिला टीम क्वार्टरफाइनल्स तय है।

आठ अगस्त - रात 12 बजकर 13 मिनट से आर्चरी में महिला टीम का सेमीफाइनल होना है।

आठ अगस्त - 1 बजकर 9 मिनट पर आर्चरी का महिला टीम कांस्य पदक मैच होना है।

आठ अगस्त - आर्चरी में ही महिला टीम स्वर्ण पदक मैच खेलेगी जो कि 1 बजकर 37 मिनट पर होना तय है।

आपको बता दें कि ये सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट चैनल पर लाइव प्रसारित होंगे। साथ ही इन्हें हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। जिनमें भारतीय प्लेयर्स खेल रहे हैं, वे डीडी 1 पर भी प्रसारित होंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+