Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AFI ने खारिज किए एथलीट जैशा के आरोप, कहा- ड्रिंक्स लेने से खुद किया था इनकार

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में मैराथन दौड़ते समय बेहोश हुई भारतीय एथलीट ओपी जैशा के आरोपों को ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने सिरे से खारिज कर दिया है। AFI की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जैशा और उनके कोच ने ही एनर्जी ड्रिंक लेने से मना किया था। इस मामले में जैशा ने जांच की मांग की है।

सोमवार को जैशा ने AFI पर आरोप लगाया था कि मैराथन के दौरान भारतीय टीम का कोई भी स्टाफ पानी और एनर्जी ड्रिंक्स मुहैया कराने के लिए मौजूद नहीं था। विपरीत हालात में बिना पानी के ही उन्हें दौड़ना पड़ा जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई और करीब तीन घंटे बाद उन्हें होश आया।

'खाली था हमारे देश का स्टॉल'
राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने वाली एथलीट जैसा ने कहा, 'मैंने करीब 43 किमी. की दौड़ लगाई लेकिन इस दौरान मुझे आठ किलोमीटर पर पानी मिल रहा था। जबकि दूसरे देशों के एथलीट्स को हर दो किलोमीटर पर पानी की व्यवस्था की गई थी। मैंने देखा दो हमारे देश का स्टॉल खाली था, वहां AFI का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।'

'एक और एथलीट ने किया था इनकार'
जैशा के बयान को खारिज करते हुए एएफआई ने कहा, 'जैशा और उनके कोच ने ही किसी भी ड्रिंक को लेने से मना कर दिया था। हर टीम को बूथ पर ड्रिंक्स रखने की इजाजत मिली थी, जिसमें एथलीट की पसंद का ख्याल भी रखा जाता है।' फेडरेशन ने कहा कि जैशा की तरह एथलीट कविता ने भी ड्रिंक्स लेने से मना कर दिया था।

खेलमंत्री ने भी किया किनारा
वहीं, खेलमंत्री विजय गोयल ने इस मामले से अपना हाथ खींचते हुए कहा है कि भारतीय अधिकारियों को भेजने का काम फेडरेशन का है हमारा नहीं। इसलिए इस मामले में हम दोषी नहीं है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में अधिकारियों को भेजने की जिम्मेदारी AFI और IOC की होती है, इसलिए इस मामले को लेकर खेल मंत्रालय पर उंगली उठाना सही नहीं है।

अपने बयान पर कायम हैं जैशा
AFI के बयान को लेकर जैशा ने कहा कि वो अधिकारी ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं जो उस जगह पर मौजूद ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, चाहें तो जांच करा लें, सब पता चल जाएगा। जैशा ने कहा, 'मेरे पूरे करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ, मैं झूठ क्यों बोलूंगी। मैं सरकार या एएफआई से लड़ नहीं सकती।' उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+