मुंबई में होगा 2011 का विश्वकप फ़ाइनल
वर्ष 2011 में होनेवाले विश्वकप क्रिकेट का फ़ाइनल मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
अगले क्रिकेट विश्वकप के लिए भारत के साथ साथ श्रीलंका और बांग्लादेश को मेज़बान बनाया गया है.
भारत में इस विश्वकप के 29 मैच खेले जाएंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इनका आयोजन करने के लिए आठ अलग अलग शहरों को चुना है.
इनमें मुंबई के अलावा मोहाली, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, बंगलौर और नागपुर के नाम तय किए गए हैं.
जहाँ मोहाली सेमीफ़ाइनल का मेज़बान होगा तो वहीं कोलकाता का प्रसिद्ध इडन गार्डन 2007 के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट का मैदान बनेगा.
कोलकाता में चार मैच खेले जाने हैं.
पर सबसे ज़्यादा उत्साहित होगा मुंबई क्योंकि यहाँ तय होगा कि विश्व क्रिकेट का अगला बादशाह कौन होगा.
मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में विश्वकप 2011 का फ़ाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
भारत के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका में भी कुछ मुकाबले होंगे.
जहाँ बांग्लादेश आठ मैचों की मेज़बानी करेगा वहीं श्रीलंका में 12 मैचों का आयोजन किया जाएगा.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 18 फरवरी, 2011 को विश्वकप क्रिकेट का उदघाटन होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
