क्राइस्टचर्च एकदिवसीय : पाकिस्तान ने की बराबरी (राउंडअप)
हाफिज और अफरीदी के नेतृत्व में पहले अपने बल्लेबाजों और फिर अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की। अफरीदी ने 25 गेंदों की अपनी तूफानी पारी में 65 रन जोड़े जबकि 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए हाफिज ने 144 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के लगाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी।
इसी का नतीजा था कि मेहमान टीम निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट खोकर 293 रन बनाने में सफल रही। इसमें उमर अकमल के 44 और मिस्बाह उल हक के 35 रन भी शामिल हैं। इसके बाद 294 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 250 रन ही बना सकी।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े थे लेकिन इसके बाद मेजबान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। उसका पहला विकेट आठवें ओवर में सलामी बल्लेबाज जेमी होव के रूप में गिरा। होव ने 25 गेंदों पर तीन चौके तथा एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
इसके बाद 12वें ओवर में कप्तान रॉस टेलर भी चलते बने। उन्होंने महज छह रन बनाए। टेलर को डेनियल विटोरी के स्थान पर कप्तानी सौंपी गई है। विटोरी आराम कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाज करने उतरे मार्टिन गुपटिल के रूप में न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका लगा। गुपटिल ने 39 रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों का सामना सामना किया और चार चौके तथा दो छक्के लगाए।
इसके बाद स्कॉट स्टाइरिस (46) और केन विलियमसन (42) ने चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़कर कीवी टीम को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की थी लेकिन हाफीज और वहाब रियाज ने दोनों को चलता कर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया।
अनुभवी ब्रेंडन मैक्लम से मेजबान टीम को काफी आशा थी लेकिन वह 12 रन बनाकर अकमल के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए। जैकब ओरम (17) और अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे ल्यूक वुडकॉक (11) ने निराश किया जबकि काएल मिल्स ने 18 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे।
अंतिम विकेट के रूप में टिम साउदी (15) और हामिश बेनेट (4) नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से सोहैल तनवीर, रियाज और उमर गुल ने दो-दो विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी में अपना कौशल दिखाने वाले कप्तान अफरीदी तथा हाफीज को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उसे इस स्थिति से उबारते हुए अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए।
हाफीज और अफरीदी की अच्छी पारियों के अलावा उमर अकमल ने भी बल्ले से कमाल किया और सिर्फ 29 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने चार चौके तथा दो छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की ओर से काएल मिल्स, टीम साउदी और हमिश बेनेट ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि एक विकेट जैकब ओरम में खाते में गया।
विश्व कप से पहले हो रही इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड ने साउदी (33/5) की घातक गेंदबाजी और जेसी राइडर (55) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में 9 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि क्वींसटाऊन इवेंट्स सेंटर पर खेला गया दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications