कोलम्बो एकदिवसीय : वेस्टइंडीज के सामने 278 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा ने की।
दिलशान 28 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर काल्र्टन बॉ के हाथों लपक लिए गए। दिलशान ने थरंगा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की।
थरंगा ने 52 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए। उन्हें सुलेमान बेन ने बोल्ड किया। थरंगा का विकेट 92 के योग पर गिरा।
जयवर्धने ने 51 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 44 रन बनाए। उन्हें रवि रामपॉल की गेंद पर निकिता मिलर ने कैच कर लिया। जयवर्धने का विकेट 187 के योग पर गिरा।
संगकारा ने 105 गेंदों पर चार चौका और एक छक्का लगाया। उन्हें बेन ने बोल्ड किया। संगकारा और जयवर्धने ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े।
थिलन समरवीरा ने चार रन बनाए। उन्हें बेन ने काल्र्टन बॉ के हाथों लपकवाया। चामारा कपूगेदारा ने 17 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्हें बेन ने बोल्ड किया।
थिषिरा परेरा ने छह रन बनाए। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने बॉ के हाथों लपकवाया। अजंता मेंडिस ने आठ रन बनाए, जबकि रंगना हेराथ ने दो रन बनाए। एंजेलो मैथ्यूज 22 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों पर नाबाद लौटे।
वेस्टइंडीज की ओर से बेन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि ब्रावो ने दो और रामपॉल ने एक विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications