Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सजा पाने वाले पांचवें कप्तान बने बट्ट

आईसीसी के विशेष न्यायाधिकरण ने बट्ट पर शनिवार को 10 वर्ष का प्रतिबंध लगाया था। पाकिस्तान के खिलाड़ी बट्ट के अलावा तेज गेंदबाजों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर पर इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त 2010 में लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था।

बट्ट ने पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट मैच, 78 एकदिवसीय और 24 ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इससे पहले, वर्ष 2000 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन पर मैच फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध लग चुका है। अजहर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक, दक्षिण अफ्रीका का पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए और केन्याई टीम के कप्तान मोरिस ओडुम्बे पर प्रतिबंध लग चुका है।

अजहर ने 99 टेस्ट मैचों में 45 की औसत से 22 शतकों के साथ 6,215 रन बनाए हैं। अजहर का मामला अभी भी अदालत में है। क्रिकेट से संन्यास के बाद अजहर राजनीति के मैदान में अब अपना जौहर दिखा रहे हैं और कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव जीत चुके हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक पर वर्ष 2000 में रिश्वत की पेशकश के कारण आजीवन प्रतिबंध लगा था। मलिक ने 103 टेस्ट मैचों में 43.69 की औसत से 15 शतकों के साथ 5,768 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रोनिए सट्टेबाजों से मैच का रूख तय करने के लिए धन लेने के दोषी पाए गए थे जिसके बाद उनके ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।

क्रोनिए ने 68 टेस्ट मैचों में 36.41 की औसत से छह शतक सहित कुल 3,714 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 188 एकदिवसीय मुकाबलों में 38.64 की औसत से 5,565 रन बनाए थे।

केन्याई टीम के कप्तान मोरिस ओडुम्बे पर सट्टेबाजों से मैच का परिणाम प्रभावित करने के एवज में धन लेने के दोषी पाए जाने के कारण पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था। ओडुम्बे ने 61 एकदिवसीय मैचों में 26 की औसत से 1,409 रन बनाए हैं जिसमें 11 अर्धशतक शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, February 6, 2011, 15:00 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+