गौतम गंभीर नंबर वन बल्लेबाज़
श्रीलंका के ख़िलाफ़ कानपुर टेस्ट में शानदार बल्लेबाज़ी करने वाले गौतम गंभीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुँच गए हैं.
गौतम गंभीर ने कानपुर टेस्ट में 167 रनों की पारी खेली थी और भारत यह टेस्ट एक पारी और 144 रनों से जीता था.
इस साल अक्तूबर में आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाले गौतम गंभीर ने कानपुर टेस्ट में वीरेंदर सहवाग के साथ 233 रनों की अहम साझेदारी भी की थी.
इस साल जुलाई में गौतम गंभीर पहली बार बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुँचे थे. लेकिन एक महीने बाद ही श्रीलंका के कुमार संगकारा पहले नंबर पर आ गए थे.
रैंकिंग श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ से पहले गंभीर दूसरे स्थान पर थे. लेकिन अहमदाबाद टेस्ट के बाद वे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गए थे.
श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ से पहले गंभीर दूसरे स्थान पर थे. लेकिन अहमदाबाद टेस्ट के बाद वे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गए थे.
आईसीसी की नई रैंकिंग में श्रीलंका के महेला जयवर्धने दूसरे और कुमार संगकारा तीसरे स्थान पर हैं.
कानपुर टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 28वाँ शतक लगाने वाले राहुल द्रविड़ तीन स्थान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुँच गए हैं.
कानपुर टेस्ट में ही शतक लगाने वाले वीरेंदर सहवाग भी चार स्थान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर पहुँच गए हैं.
लेकिन सचिन तेंदुलकर एक स्थान नीचे गिरकर 16वें स्थान पर हैं. टॉप 20 में एक और भारतीय बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण भी हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications