पाकिस्तान के खिलाफ मैक्लम का खेलना संदिग्ध
मैक्लम इस समय पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें घरेलू एचआरवी कप को बीच में ही छोड़ना पड़ा। मैक्लम को यह चोट भारत के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगी थी। इस टेस्ट मैच में मैक्लम ने शानदार दोहरा शतक लगाकर मैच को ड्रॉ कराया था।
इसके बाद भारत दौरे पर मैक्लम तीसरे टेस्ट मैच के अलावा पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीन मुकाबलों में खेले थे।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' में प्रकाशित ओटैगो क्रिकेट संघ के बयान के अनुसार,"आगे आने वाले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए मैक्लम को एचआरवी कप में नहीं खेलने की सलाह दी गई है। मैक्लम ने भारत दौरे के बाद स्वदेश लौटने पर ओटैगो की ओर से एचआरवी कप में एक मुकाबला खेला है।"
न्यूजीलैंड पाकिस्तान के साथ तीन ट्वेंटी-20, दो टेस्ट और छह मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। पहला ट्वेंटी-20 मुकाबला 26 दिसम्बर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
कप्तान डेनियल विटोरी के हवाले से पत्र लिखता है,"मैक्लम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैचों में नहीं खेलना कठिन फैसला है लेकिन वह हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अगले वर्ष भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए हमारे लिए उनका टीम में पूरी तरह फिट अवस्था में रहना जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications