पेस को मनाने लंदन रवाना हुआ एआईटीए चयनकर्ता
नयी दिल्ली। लिएंडर पेस की हटने की धमकी का सामना कर रहे अखिल भारतीय टेनिस संघ एआईटीए ने अपने एक चयनकर्ता को इस अनुभवी खिलाड़ी को मनाने के लिए लंदन भेजा है। पेस लंदन ओलंपिक खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा के लिए अपने पसंद का जोड़ीदार नहीं मिलने से नाराज हैं।
पेस सातवीं रैंकिंग के साथ दुनिया के शीर्ष 10 खिलाडि़यों में शामिल होने की वजह ओलंपिक में सीधे प्रवेश करने वाले एकमात्र भारतीय थे। वह हालांकि लंदन खेलों में काफी कम रैंकिंग वाले विष्णु वर्धन विश्व रैंकिंग 206 के साथ जोड़ी बनाए जाने से निराश हैं।
इससे पहले महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने पेस के साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया था और खुद की जोड़ी भेजने पर जोर दिया था जिसके बाद एआईटीए ने ओलंपिक में दो टीमें भेजने का फैसला किया।
एआईटीए ने समझौते के लिए जो फार्मूला निकाला उसके तहत पेस को ओलंपिक में मिश्रित युगल में सानिया मिर्जा के साथ जोड़ी बनाने को मिलेगी फिर चाहे सानिया को वाइल्ड कार्ड की क्यों नहीं मिले। लेकिन अगर ऐसा होता है तो हाल में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले सानिया और भूपति की जोड़ी टूट जाएगी।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
