लंदन। विंबल्डन के पुरूष एकल मुकाबले में एंडी मरे ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीत लिया है। 77 साल बाद यह पहला मौका है जब यह खिताब ब्रिटेन के नाम हुआ। इसके पहले 1936 में फ्रेड पेरी ने खिताब जीता था। यह मुकाबला लगभग तीन घंटे नौ मिनट तक चला। मुकाबले में सर्बिया के जोकोविच को मरे ने 6-4, 7-5, 6-4 से हराया।
मुकाबले के दौरान मरे को घरेलू दर्शकों की हौसलाफजाई से लाभ मिला। मुकाबले के अंतिम दौर में मरे ने तीन सीधे अंक हासिल किये लेकिन जोकोविच ने इन्हें पीछे छोड़ते हुए लाभ हासिल किया। यह देखा गया कि मरे ने जीत के लिए चौथा चैम्पियन शिप अंक हासिल किया वहीं जोकोविच ने अपना पूरा अनुभव लगाया।
एंडी मरे ने इस जीत के साथ ही इंग्लैंड क्लब पर पेरी की बराबरी कर ली।