Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्‍नई ओपन के सेमी फाइनल में पहुंचे भूपति-बोपन्ना

चेन्‍नई। भारतीय जोड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने स्विटजरलैंड के स्टैनिसलाओस वावरिंका और जर्मनी के आंद्रेस बेक की जोड़ी को आज रात सीधे सेटों में हरा कर चेन्‍नई ओपन के सेमी फाइनल में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने महज 74 मिनट में विपक्षी जोड़ी को 6-4, 7-6 (3) से हरा दिया। दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ी लियेंडर पेस और सर्बिया के खिलाड़ी जैंको टिपसारेविक की जोड़ी ने भी सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

उन्होंने अपनी विरोधी जोड़ी इगोर जेलाने और फैबिओ फॉगनिनि को महज 65 मिनट में 6-3, 6-4 से हरा दिया। वहीं दूसरी तरफ शीर्ष वरीयता प्राप्त एंडी मर्रे ने आस्‍ट्रेलियाई ओपन से पहले अपनी शीर्ष फार्म में वापसी करते हुए आज यहां ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के क्‍वार्टर फाइनल में अपने युगल जोड़ीदार मर्कोस बागदातिच को सीधे सेटों में हराया।

मर्रे आसान जीत से सेमीफाइनल में ब्रिटिश खिलाड़ी मर्रे ने साइप्रस के बागदातिच की पहली दो सर्विस तोड़ी और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने यह मैच केवल 65 मिनट में 6-2, 6-4 से जीता। दुनिया में चौथे नंबर का यह खिलाड़ी अब सेमीफाइनल में आस्‍ट्रेलिया के उदीयमान स्टार बर्नाड टोमिच से भिड़ेगा। उन्नीस वर्षीय टोमिच ने उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-3, 7-6 से पराजित किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+