oi-Pradeepkumar
दुबई। भारतीय टेनिस के स्टार खिलाड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने धमाकेदार पारी खेलते हुए एटीपी दुबई ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। लिएंडर पेस की पहले राउंड में ही हार हो गयी जिसके कारण वे बाहर हो गये। भूपति और बोपन्ना की चौथी वरीय भारतीय जोड़ी को लुकास डलूही और एलेक्जांद डोलगोपोलोव को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने 1,700,475 डॉलर इनामी राशि के हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के शुरूआती राउंड में 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की।
गौरतलब है कि महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी को जीत के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी जबकि लिएंडर पेस और उनके चेक गणराज्य के जोड़ीदीर राडेक स्टेपानेक ने आज यहां आसानी से ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरूष मिश्रित स्पर्धा के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। सानिया तो काफी समय से खराब फार्म में चल रही है लेकिन इन खिलाडीयों से भारत को जीत की उम्मीद है।
भूपति और बोपन्ना की भारत की नयी इंडियन एक्सप्रेस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडन और क्रिस गुसियोन की जोड़ी के खिलाफ एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 43 मिनट में 5-7 , 6-4 , 6-4 से जीत दर्ज की। वहीं भारत और चेक गणराज्य के जोड़ीदार ने पेस-स्टेपानेक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग जोंस और जान पैटिक स्मिथ को एक घंटे 13 मिनट में 6 . 2 , 6 . 2 से शिकस्त दी।
भूपति और बोपन्ना की चौथी वरीय भारतीय जोड़ी चार सहज गलतियों के कारण पहला सेट गंवा बैठी, जिन्होंने मैच में 44 विनर जगाये जबकि प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने 23 विनर लगाये। लेकिन भूपति-बोपन्ना ने दूसरे सेट में अपने ताकतवर सर्विस से वापसी की। निर्णायक सेट में उन्होंने एबडन और गुसियोन के खिलाफ कोई गलती नहीं की और अगले दौर में प्रवेश किया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, March 2, 2012, 15:48 [IST]
Other articles published on
Mar 2, 2012