oi-Ishwar
शंघाई। भारत के
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने अपने जीत के क्रम को लगातार बनाये रखते हुए 'शंघाई मास्टर्स' के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एटीपी के अनुसार पुरूषों के युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में रोहन-बोपन्ना की जोड़ी ने बेलारूस के मैक्स मिनी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी को 7-6(7), 6-4 से पराजित किया। इसके साथ ही इस जोड़ी ने 'शंघाई मास्टर्स' की अंतिम आठ जोडि़यों में जगह बना ली है।
विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त रोहन-बोपन्ना की जोड़ी ने इसके पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिलीपींस के ट्रीट कोनराड हुवे ओर ब्रिटेन के जोनाथन मैरे की जोड़ी को 7-6(9), 6-4 से हराया था।
अन्य मुकाबलों में सर्बिया के नोवाक जोकोविच, चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच और फ्रांस के जो- विल्फ्रेड सोंगा ने एकल मुकाबले जीतकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, October 12, 2012, 17:18 [IST]
Other articles published on
Oct 12, 2012