Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में हॉपकिन्स की जगह रीक यंग शामिल

हाल में भारत के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में हॉपकिन्स कुछ खास नहीं कर सके थे। न्यूजीलैंड की टीम यह श्रृंखला 0-1 से हार गई थी।

न्यूजीलैंड घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के साथ दो टेस्ट मैच खेलेगा। श्रृंखला का पहला टेस्ट सात जनवरी से हैमिल्टन में खेला जाएगा।

ऑफ स्पिनर जीतन पटेल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ब्रेडले जॉन वाटलिंग को भी टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है। टीम की कमान डेनियल विटोरी सम्भालेंगे।

इससे पहले पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले तीन ट्वेंटी-20 मुकाबलों के लिए रॉस टेलर को न्यूजीलैंड टीम का कप्तान बनाया गया है।

ट्वेंटी-20 मुकाबले के लिए टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें डीन ब्राउनली, ल्यूक वुडकॉक और एडम माइलने हैं। विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्लम का शुरुआती मुकाबलों में खेलना संदिग्ध है।

टेस्ट टीम इस प्रकार है : डेनियल विटोरी (कप्तान), ब्रेंट आर्नेल, जेम्स फ्रेंकलिन, मार्टिन गुपटिल, क्रिस मार्टिन, ब्रैंडन मैक्लम, एंडी मैक्के, टिम मैशिंटोश, जेसी राइडर, टिम साउदी, रॉस टेलर, केन विलियमसन और रीक यंग (विकेट कीपर)।

ट्वेंटी-20 टीम इस प्रकार है : रॉस टेलर (कप्तान), डीन ब्राउनली, इयान बटलर, जेम्स फ्रेंकलिन, मार्टिन गुपटिल, ब्रैंडन मैक्लम, नाथन मैक्लम, पीटर मैक्ग्लासन, काइल मिल्स, एडम माइलने, जेसी राइडर, टिम साउदी, स्कॉट स्टायरिस और ल्यूक वुडकॉक।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+