फेड कप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी सानिया

नयी दिल्ली। सानिया मिर्जा अगले महीने होने वाले फेड कप टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की चुनौती की अगुआई करेंगी। इस टूर्नामेंट में भारत एशिया-ओसियाना क्षेत्र से ग्रुप ए में दोबारा जगह बनाने की कोशिश करेगा। चयनकर्ताओं ने आज घोषित चार सदस्यीय टीम में बड़े बदलाव करते हुए राष्‍ट्रीय चैम्पियन रुतुजा भोंसले, अनुभवी ईशा लखानी और युवा प्रेरणा भांबरी को मौका दिया है।

पिछली बार टीम के सदस्य रहे पूजाश्री वेंकटेश, अनुभवी रश्मी चक्रवर्ती और एश्वर्या श्रीवास्तव को बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम पिछले टूर्नामेंट में अपने तीनों राउंड रोबिन लीग मुकाबले हारने के बाद प्ले आफ मुकाबले में भी चीनी ताइपे से हारकर ग्रुप दो में रेलीगेट हो गई थी। भारत ने केवल तीन मैच जीते थे जिसमें से दो मुकाबले सानिया ने एकल वर्ग में जीते थे।

रोहित राजपाल को कप्तान बनाया गया है जबकि एनरिको पिपर्नो टीम के कोच होंगे। ग्रुप वर्ग के मुकाबले चीन के शेनजेन में 30 जनवरी से चार फरवरी तक होंगे। सोमवार को जारी महिला टैनिस संघ की रैकिंग में सानिया मिर्जा एकल वर्ग में 104 वें और युगल में 11 वें स्‍थान पर काबिज है। अब देखना यह है कि सानिया मिर्जा की मेजवानी कहां तक भारत को सफलता दिलाती है।

Story first published: Tuesday, December 27, 2011, 12:14 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+