सानिया मिर्जा ने टी20 विश्वकप में भारत, पाकिस्तान के मैच के बारे में कहा कि यह मैच जीतना पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी था। इस मैच में जब शोएब मलिक आउट हुए तो मुझे दुख हुआ। मैं खुद एक खिलाड़ी हूं अत: मैं समझ सकती हूं कि हारने पर कितना दुख होता है। इस हार से पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा क्योंकि टीम के लिए जीत बेहद आवश्यक थी।
चाइना ओपेन में हिस्सा लेने के बाद सानिया इस सीजन की अन्तिम प्रतियोगिता के लिए मास्को जाएंगी। अगले वर्ष होने वाली युगल प्रतियोगिताओं में सानिया किसके साथ जोड़ी बनाएंगी इस पर उन्होने कहा कि अभी कई खिलाडि़यों से बात चल रही है। लेकिन किसी का नाम निश्चित नही किया गया है। हालांकि उन्होने साफ किया है कि वह महेश भूपति के साथ जोड़ी नहीं बनाएंगी क्योंकि वह किसी और के साथ इसके लिए बात कर चुकी हैं।