लिएंडर पेस बने हरियाणा के 'स्पोर्टस एम्बैस्डर'

चंडीगढ़। लॉन टेनिस के प्रसिद्घ खिलाड़ी और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के 'स्पोर्टस एम्बैस्डर' (खेल राजदूत) होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की पेस के साथ हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। पेस प्रदेश के युवाओं को बढ़चढ़ कर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। वे हरियाणा के राष्टरीय राजधानी क्षेत्र में पीपीपी मोडल पर एक खेल केन्द्र की स्थापना भी करेंगे, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि प्रदान की जाएगी। पेस प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करने में राज्य खेल विभाग की सहायता भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने अपने खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करने के लिए चण्डीगढ़ लॉन टैनिस एसोसिएशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और लिएंडर पेस की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस वर्ष को हरियाणा सरकार द्वारा युवा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और हरियाणा के अनेक खिलाडिय़ों ने पिछले कुछ सालों में हुई सभी अंतर्राष्टरीय और राष्टरीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष लंदन में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। सात डब्बल्स और छ: मिक्स्ड डब्बल्स ग्रैंड स्लेम टाइटल विजेता और अन्य ग्रैंड स्लेम के फाइनल के उप विजेता पेस को विश्व के समकालीन डब्बल्स और मिक्सड डब्बल्स खिलाडिय़ों में एक महान खिलाड़ी माना जाता है। पेस को पेशेवर भारतीय टेनिस खिलाडिय़ों में सबसे सफल खिलाड़ी माना जाता है और वे भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान भी रहे हैं।

Story first published: Friday, April 13, 2012, 14:55 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+