पेस-वेस्नीना की जोड़ी हारी विम्बलडन के फाइनल में
चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय-रूसी खिलाडि़यों की जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जोड़ी से दो घंटे चार मिनट के करीबी मुकाबले के बाद 3-6, 7-5, 4-6 से पराजय का सामना करना पड़ा। इस सीजन में पेस-वेसनीना की जोड़ी को दूसरी बार उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा है।
वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में बेथानी माटेक-सैंड्स और होरिया तेकाउ के हाथों हार चुके हैं। हालांकि पेस और वेसनीना ने जोरदार प्रदर्शन किया और खेल में उतार चढाव आता रहा लेकिन अंतत: अमेरिकी जोडी ने तीसरे सेट को अपने नाम कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
पेस और वेस्नीना की जोड़ी इस साल दूसरी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। यह जोड़ी इससे पहले आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन उसे बेथानी माटेक सेंड्स और होरिया तेकाउ के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
