ओलंपिक में पदक जीतने का अच्छा लेकिन अंमित मौका नहीं: पेस
नयी दिल्ली। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कैरियर स्लैम पूरा करने वाले भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि लंदन खेल दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का उनका संभवत: सर्वश्रेष्ठ लेकिन अंतिम मौका नहीं है। पेस ने प्रेट से कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ मौका हो सकता है लेकिन नहीं पता कि क्या यह मेरा अंतिम मौका है।
मेरे लिए यह संभवत: लदंन ओलंपिक में युगल स्पर्धा का पदक जीतने के मेरे सर्वश्रेष्ठ मौकों में से एक है। इस साल जुलाई में शुरू होने वाले लंदन खेल 38 वर्षीय पेस का छठा ओलंपिक होंगे। इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में चेक गणराज्य के अपने जोड़ीदार राडेक स्टेपनेक के साथ पुरुष युगल का खिताब जीतने वाले पेस कैरियर स्लैम पूरा करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय हैं।
वह मिश्रित युगल में भी एलेना वेसनीना के साथ फाइनल में पहुंचे थे। अटलांटा ओलंपिक 1996 में पुरुष एकल का कांस्य पदक जीतने वाले पेस ने हालांकि इस सवाल से बचने की कोशिश की कि लंदन खेलों में उनका जोड़ीदार कौन होगा। हाल में कैरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाले स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को एनडीटीवी ने लीजेंड आफ स्पोर्ट पुरस्कार के लिए चुना।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications