नोवाक जोकोविक है सबसे अमीर टेनिस खिलाड़ी
यूएस ओपेन के उपविजेता खिलाड़ी नोवाक जोकोविच इस समय के सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं। वह एक चैंम्पियन खिलाड़ी होने के साथ-साथ सबसे अमीर टेनिस खिलाडि़यों में से एक हैं। वह प्रतिवर्ष लगभग 9 मिलियन डॉलर तो सिर्फ ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाते हैं। यह सर्बियाई खिलाड़ी टेनिस कोर्ट में एक कठिन प्रतिद्वन्दी हैं और सबसे ज्यादा धन कमाने वाले टेनिस खिलाडि़यों में भी हैं।
नोवाक अभी हाल ही में अमेरिका में हुए यूएस ओपेन के उपविजेता रहे। उन्हें एक नजदीकी मुकाबले में इंग्लैंड के एंडी मरे ने हरा दिया। जिसके कारण इंग्लैंड 76 वर्षों बाद यूएस ओपेन जीतने में कामयाब रहा। नोवाक टेनिस रैकिंग में दूसरे स्थान पर हैं जबकि पहले स्थान पर रोजर फेडरर हैं। तीसरे स्थान पर यूएस ग्रैंडस्लैम विजेता एंडी मरे हैं। नोवाक के खेल में निरंतरता होने के कारण वह बाजार की पसंद बने रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
