नडाल को हराकर जोकोविक ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब
मेलबर्न। गत चैम्पियन नोवाक जोकोविक ने रविवार को स्पेन के रफेल नडाल को करीब छह घंटे तक चले पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल खिताब जीत लिया।
ग्रैंडस्लैम के इतिहास में यह सबसे लंबा चला फाइनल था जो पांच घंटे 53 मिनट तक खेला गया। पहला सेट गंवाने के बाद जोकोविच ने 2-1 की बढत बनाई लेकिन नडाल ने चौथा सेट जीतकर मुकाबला पांचवें सेट तक खींच दिया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के जोकोविक ने 5-7, 6-4, 6-2, 6-7, 7-5 से जीत दर्ज की।
जोकोविक का यह लगातमार तीसरा बड़ा खिताब है। इस जीत के साथ उसे 24 लाख डालर मिले। वह लगातार तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल में नडाल को हरा चुका है। इस मैच में मुकाबला कांटे का रहा। पहले सेट में जोकोविक ने सर्विस पहली बार टूटने के बाद रैकेट गुस्से में मैदान पर फेंक दिया था।
इसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट जीता और चौथे सेट प्वाइंट पर मैच में बराबरी की। तीसरा सेट जीतकर उसने बढ़त बना ली। चौथे सेट में विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज नडाल ने वापसी की और मुकाबला लंबा खींच दिया। दोबारा खेल शुरू होने पर नडाल ने सेट जीत लिया। नाटकीय पांचवें सेट में नडाल ने छठे गेम में ब्रेक प्वाइंट बनाया। ऐसा लग रहा था कि नडाल की जीत तय है लेकिन तभी जोकोविच ने वापसी की। उसने आठवें गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाये।
स्कोर जब 4-4 से बराबर था तो बारिश के कारण छत बंद करके खेल रोकना पड़ा। नौवें गेम की शुरूआत में 31 शाट की लंबी रैली के जरिये उसने वापसी की। उसने 11वें गेम में नडाल की सर्विस तोड़ी और ब्रेक प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की। जीत के बाद उसने अपनी कमीज उतारकर खिलाडि़यों के बाक्स के सामने जीत का जश्न मनाया और कोच को गले लगाया।
इससे पहले सबसे लंबा ग्रैंडस्लैम फाइनल 1988 का अमेरिकी ओपन था जो मैट्स विलांडर और इवान लैंडल के बीच खेला गया था। वह चार घंटे 54 मिनट तक चला था। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नडाल और फर्नांडो वर्डास्को के बीच सबसे लंबा मैच पांच घंटे 14 मिनट तक खेला गया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications