'एक नहीं होना चाहते पेस और भूपति'
नयी दिल्ली। भारत के महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का मानना है कि यदि लिएंडर पेस और महेश भूपति एक दूसरे के साथ खेलने में सहज महसूस नहीं करते तो लंदन ओलंपिक में उन्हें साथ खेलने के लिये मजबूर नहीं किया जाना चाहिये। पेस और भूपति पिछले साल अलग हो गए थे। भूपति ने युगल में रोहन बोपन्ना को जोड़ीदार बनाया जबकि पेस चेक गणराज्य के राडेक स्टीपानेक के साथ खेल रहे हैं।
अखिल भारतीय टेनिस संघ लंदन ओलंपिक के लिये टीम चुनेगा। अमृतराज ने कहा कि यह खिलाडि़यों को तय करना चाहिये कि वे साथ खेलना चाहते हैं या नहीं। अमृतराज ने कहा कि यदि वे साथ नहीं खेलना चाहते तो उन्हें साथ उतारने के कोई मायने नहीं है। टीम के तौर पर खेलते समय तालमेल बहुत जरूरी है।
मैं नहीं जानता कि वे साथ क्यों नहीं खेलना चाहते लेकिन यह फैसला खिलाडि़यों का होना चाहिये। अमृतराज यहां सीएनएन आईबीएन के लिये टाक शो डाइमेंशन लांच करने आये हैं जिसके वह प्रस्तोता होंगे। इसमें वह टेनिस और हालीवुड हस्तियों से बात करेंगे जिनमें पीयर्स ब्रासनन, सिंडी क्राफोर्ड, स्टेफी ग्राफ और आंद्रे अगासी शामिल है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications