सैप ओपन: फाइनल में हारे बोपन्ना निमेनिन
नई दिल्ली, 16 फरवरीः भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फिनलैंड के जार्को निमेनिन की जोड़ी 600,000 डॉलर इनामी सैप ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई।
अखिल भारतीय टेनिस संघ से प्राप्त सूचना के मुताबिक अमेरिका में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में जर्मनी के टॉमी हास और सर्बिया के राडेक स्टेपनाक ने बोपन्ना-निमेनिन को 6-2, 6-3 से पराजित किया।
बोपन्ना-निमेनिन की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में इस साल आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले माइक और बॉब ब्रायन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को पराजित करके सनसनी फैला दी थी।
खिताबी मुकाबले में बोपन्ना और निमेनिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और मात्र 50 मिनट में हार गए। हास और स्टेपनाक ने पांच बार उनकी सर्विस ब्रेक की।
इस टूर्नामेंट से बोपन्ना और निमेनिन को 15, 800 डॉलर की पुरस्कार राशि के अतिरिक्त 150 एटीपी अंक प्राप्त हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications