पेस-स्तेपानेक ने 'शंघाई मास्टर्स' खिताब जीता
शंघाई मास्टर्स जीतने वाले पेस-स्तेपानेक की जोड़ी का वर्तमान सत्र का यह तीसरा खिताब है। इसके पहले इस जोड़ी ने मियामी मास्टर्स और आस्ट्रेलियन ओपन का युगल खिताब भी जीता था। पिछले महीने खेले गये यूएस ओपन के फाइनल में भी इस जोड़ी ने जगह बनायी थी।
मैच में जीत हासिल करने के बाद पेस ने कहा कि हम तीनों खिलाडि़यों के लिए यह मैच एक निजी मुकाबले की तरह था। जिसे जीतकर मैं खुश हूं। गौरतलब है कि लंदन ओलंपिक में महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया था। जिसके कारण अखिल भारतीय टेनिस महासंघ को मजबूरन भूपति-बोपन्ना की जोड़ी बनानी पड़ी थी।
इस सत्र के अंत में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स के लिए यह जोड़ी पहले ही क्वालीफाई हो चुकी है। जबकि भूपति-बोपन्ना को इस टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए अपनी रैंकिंग में सुधार करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
