अभी यह हाल तो ओलंपिक में क्‍या करेंगी सानिया?

By Ajay Mohan
कार्ल्‍सबेड। लंदन ओलंपिक में के महज पांच दिन रह गये हैं और जिस सानिया मिर्जा से पूरे भारत को पदक की उम्‍मीद है, उनका अभी से ही बुरा हाल है। सानिया और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स डब्ल्यूटीए प्रीमियर टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई हैं।

भारत और अमेरिका की गैरवरीय जोड़ी को 740000 डालर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में हाओ चिंग चैन और यंग जान चैन की जोड़ी के हाथों एक घंटे और 56 मिनट में 7-5, 4-6, 5-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सानिया और माटेक के लिए मुकाबला काफी उतारा चढ़ाव भरा रहा। पहले सेट में 2-4 से पिछड़ने के बावजूद यह जोड़ी इस सेट को जीतने में सफल रही।

चीनी ताइपे की जोड़ी ने हालांकि दूसरा सेट जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया और फिर मैच टाईब्रेकर में बाजी मारते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई। ओलंपिक से पहले यह सानिया का अंतिम टूर्नामेंट था क्योंकि उन्हें 23 जुलाई को लंदन पहुंचना है।

सानिया के इस प्रदर्शन को देखने के बाद भारत की ओलंपिक पद की उम्‍मीदें महासमर शुरू होने के पहले ही फीकी पड़ती नजर आ रही हैं। देखें लंदन ओलंपिक विशेष।

Story first published: Tuesday, July 17, 2012, 19:03 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+