oi-Pradeepkumar
मेलबर्न। स्टार भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और एलेना वेसनीना की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में लिजेल हूबर और लिसा रेमंड की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत और रूस की छठी वरीय जोड़ी ने तीन घंटे और पांच मिनट चले मैराथन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिकी जोड़ी को 6-3, 5-7, 7-6 से हराया।
सानिया अपने कैरियर में दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला युगल सेमीफाइनल में पहुंची है। यह भारतीय खिलाड़ी 2011 में वेसनीना के साथ ही विम्बलडन सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन इस जोड़ी को क्वेटा पेश्के और कैटरीन सरेबोटनिक की जोड़ी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सेमीफाइनल में भी भारतीय जोड़ी को कठिन मुकाबले का सामना करना है।
सानिया और वेसनीना की जोड़ी को खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए अब स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और वेरा ज्वोनारेवा की रूसी जोड़ी से भिड़ना है। एक अन्य सेमीफाइनल सारा इरानी और रोबर्टा विन्ची की 11वीं वरीय तथा आंद्रिया हलावाकोवा और लूसी हरादेका की सातवीं वरीय जोड़ी के बीच खेला जाएगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, January 24, 2012, 18:28 [IST]
Other articles published on
Jan 24, 2012