हालांकि सानिया और स्पेन की उनकी जोड़ीदार नूरिया लोगोस्टेरा विवेस फाइनल में जीत हासिल नहीं कर सकीं, उन्हें रूस की जोड़ी इलेना वेसनिना और इकटेरिना मकरोवा ने 5-7, 5-7 से हराया। इस हार के बावजूद सानिया को रेटिंग में सात स्थानों का फायदा हुआ और वह 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। यह उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
सानिया के लिए इस सीजन का यह पांचवा फाइनल मैच था लेकिन वह इसमें जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही।
दो सेटों में चले इस मुकाबले के प्रत्येक सेट में परिणाम एक जैसा ही रहा। इस मैच के बाद सानिया के 4415 रेंटिंग पॉइंट्स हो गये हैं।