सानिया सिंगल हारी, डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंची
पटाया। सानिया मिर्जा का पटाया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एकल अभियान आज क्वार्टर फाइनल में ही थम गया लेकिन यह भारतीय स्टार युगल के सेमीफाइनल के पहुंचने में सफल रही। सानिया को एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै की क्वालीफायर सु वेई सी ने 5-7, 3-6 से हराया।
दुनिया में 111वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने काफी संघर्ष किया लेकिन एक घंटे 20 मिनट तक चले मैच में ताइपै की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही उन पर हावी रही। युगल में हालांकि सानिया और ऑस्ट्रेलियाई की उनकी जोड़ीदार अनस्तेसिया रोडियोनोवा ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। इस शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने वरातचाया और वरुण्या वोंगतियानचाइ की थाई जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
उनका अगला मुकाबला उज्बेकिस्तान की अकगुल अमानमुरादोवा और जापान की किमिको डेट क्रूम की जोड़ी से होगा। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पटाया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में जापान की आयुमी मोरिता को 3-6, 6-1, 6-2 से हराकर 2012 सत्र की अपनी पहली एकल जीत दर्ज की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications